चकलवंशी। आसीवन थानाक्षेत्र के पनापुर कला गांव निवासी कल्पना की ओर से दी गई तहरीर में कहा गया है कि उसका विवाह जून 2018 में अनिल कुमार के साथ हुआ था। शादी के तीन साल बाद पति की मियागंज सीएचसी में एंबुलेंस चालक के पद पर नौकरी लग गई। तब से पति व ससुराल वाले कार की मांग करने लगे। पिता ने कार देने में असमर्थता जताई तो उत्पीड़न शुरू कर दिया। आरोप है कि 18 जून 2023 को पति खाना लेने घर आया और मारपीट की। आरोप है कि पति किसी महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा है। थानाध्यक्ष अखिलेश तिवारी ने बताया कि पीड़िता के पति अनिल कुमार, ससुर महादेव, सास रीता और ननद गुडिय़ा के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज की है। (संवाद)