फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीसीएस परीक्षा : करंट अफेयर्स के प्रश्नों में उलझे अभ्यर्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। पीसीएस की दो पालियों में हुई परीक्षा में 2735 परीक्षार्थी शामिल हुए। परीक्षार्थियों को करंट अफेयर्स के प्रश्नों ने उलझाकर रख दिया। स्थिति यह रही कि जिन युवाओं ने छह महीने पहले तैयारी शुरू की थी वह 50 फीसदी ही प्रश्न हल कर पाए।
विज्ञापन

रविवार को हुई पीसीएस परीक्षा में सुबह पाली की परीक्षा 9:30 से 11:30 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2:30 से शाम 4:30 बजे तक हुई। परीक्षा में पंजीकृत 3264 परीक्षार्थियों में अटल बिहारी इंटर कॉलेज में पहली पाली में पंजीकृत 384 परीक्षार्थियों में पहली पाली में 174 और दूसरी पाली में 173 उपस्थित रहे। जीजीआईसी शहर में पंजीकृत 384 अभ्यर्थियों में पहली पाली में 170 और दूसरी पाली में 214 शामिल हुए।
जीआईसी चमरौली में 384 में पहली पाली में 168 और दूसरी पाली में 216 ने परीक्षा दी। इसी प्रकार सभी आठ केंद्रों पर पहली पाली में 1369 और दूसरी पाली में 1366 ने परीक्षा दी। वहीं, पहली पाली में 1895 और दूसरी पाली में 1898 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षार्थियों ने बताया कि करंट अफेयर्स के प्रश्न कठिन थे। जिन्होंने जल्द तैयारी शुरू की उनका 50 प्रतिशत ही प्रश्न हल हो पाया। एडीएम सुशील कुमार गोंड ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण और नकलविहीन संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें