फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

26 जनवरी को मुख्य चौराहों पर बजेंगे देशभक्ति गीत

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। आगामी 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर्व भव्यता व गरिमापूर्ण ढंग से मनाया जाएगा। इसको लेकर एडीएम राकेश कुमार सिंह ने पन्नालाल हाल में संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। तहसीलदार, बीडीओ एवं अधिशासी अधिकारी नगर पालिका आदि को निर्देश दिए है कि सभी सरकारी भवनों, शहीद स्मारकों पर एक दिन पहले शाम को प्रकाश व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन

26 जनवरी की सुबह 7 बजे से 8:30 बजे तक ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में बच्चों तथा स्काउट गाइड्स द्वारा निर्धारित ड्रेस में प्रभातफेरी व झांकी निकाली जाए। बताया कि सुबह 7 बजे से बालक-बालिकाओं की दौड़ का आयोजन किया जाएगा जो पुलिस लाइन से प्रारंभ होकर लखनऊ बाईपास चौराहे तक होगी। सुबह 8:30 बजे से समस्त सरकारी भवनों पर झंडारोहण होगा। इस अवसर पर संविधान के उल्लिखित संकल्प के स्मरण तथा राष्ट्रगान की व्यवस्था रहेगी। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि ब्लॉक, तहसील एवं जिला मुख्यालय के समस्त कार्यालयों के अधिकारी एवं कर्मचारियों की उपस्थिति अनिवार्य रूप से सुनिश्चित कराएं। जिनकी उपस्थिति परखने के लिये जिलास्तरीय अधिकारियों को लगाया गया है।
सुबह 8 बजे से 11 बजे तक पुलिस लाइन में पुलिस, पीएसी, होमगार्ड, एनसीसी व अग्निशमन दल की सम्मिलित परेड का आयोजन किया जाएगा। 10 बजे से जनपद के समस्त शिक्षण संस्थाओं में झंडारोहण, राष्ट्रीय एकता एवं शिक्षण संस्थाओं में राष्ट्रगान होंगे। 11 बजे से पुलिस लाइन से कमला भवन तक विभागीय झांकियों का प्रदर्शन होगा। बताया कि मुख्य चौराहों पर भी सुबह 8 बजे से 2 बजे तक देशभक्ति के गीत प्रसारित किए जाएंगे। बैठक में एएसपी वीके पांडेय समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें