फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: आज से लखनऊ-कानपुर रूट के यात्रियों को मिलेगी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। परिवहन निगम ने महाकुंभ के लिए रोडवेज बस संचालन की व्यवस्था की है। इससे जिले की 10 बसें वहां रोक ली गई हैं। इसके अलावा विभिन्न रूटों की 30 बसें 21 फरवरी को भेज दी थी। चार बसें वापस आई हैं, अन्य बसें भी आना शुरू हो गई हैं। इससे कानपुर-लखनऊ सहित अन्य रूटों के यात्रियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

प्रयागराज में महाकुंभ मेले में शासन ने रोडवेज बसों का संचालन प्रयागराज रूट पर करने का निर्देश दिया था। मालूम हो कि जिले के रोडवेज डिपो में विभिन्न रूटों पर 102 बसें संचालित हैं, लेकिन प्रयागराज में महाकुंभ के लिए 10 रोडवेज बसें भेजी गई थीं। इसके अलावा कानपुर- लखनऊ, दिल्ली, गोरखपुर, अयोध्या, मेरठ आदि रूट की 30 बसें भी 21 फरवरी को भेजी गई थीं।
कानपुर, लखनऊ सहित अन्य रूटों पर यात्रियों को परेशानी हो रही थी, लेकिन अब 26 फरवरी के बाद प्रयागराज महाकुंभ मेले में लगी बसें वापस आना शुरू हो गई हैं। बुधवार को चार बसें वापस आई हैं। इससे यात्रियों को राहत मिलेगी। एआरएम जीसी वर्मा ने बताया कि कुंभ मेले में गई अन्य बसें भी वापस आना शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें