फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: यात्रियों को बस के लिए घंटों करना पड़ा इंतजार

Sun, 12 Nov 2023 08:44 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो- 6
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उन्नाव। त्योहार पर घर वापसी के लिए लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। लोग काफी देर तक रोडवेज बस का इंतजार करते रहे। बस न मिलने पर निजी वाहन से घर पहुंचे। हालांकि बस स्टेशन पर अधिक दिक्कत नहीं रही।
दिवाली पर रोडवेज बस में लोगों को सीट नहीं मिल सकी। लखनऊ बाईपास पर यात्री बस के इंतजार में घंटों खड़े रहे। कानपुर से लखनऊ की ओर जाने वाली अधिकांश बसें यात्रियों से खचाखच थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे यात्रियों को निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ा। वहीं निजी वाहन चालकों ने फायदा उठाकर यात्रियों से मनमाना किराया वसूला। हालांकि शहर के बस स्टेशन ज्यादा दिक्कत नहीं रही। वहीं लंबे रूट की बसों में भी अधिक भीड़ नहीं रही। एआरएम गिरीश चंद्र वर्मा ने बताया कि चार अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की गई है। यात्री बढ़ने पर बसों के फेरे और बढ़ाए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें