फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: डेढ़ करोड़ से ज्यादा की बिकी मिठाई और पटाखे

Sun, 12 Nov 2023 08:44 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-1, 2
विज्ञापन


दोपहर बाद अधिकांश मिठाई की दुकानों में सामान खत्म
संवाद न्यूज एजेंसी

उन्नाव। दिवाली पर्व पर पटाखे व मिठाई की दुकानों पर ग्राहकों की खासी भीड़ उमड़ी। एक अनुमान के मुताबिक दो दिन में करीब डेढ़ करोड़ से ज्यादा का मिठाई व पटाखा दुकानदारों ने व्यापार किया। रविवार सुबह से दुकानों पर भीड़ रही। दोपहर बाद अधिकांश मिठाई पटाखा दुकानों पर माल खत्म हो गया।
दिवाली पर्व पर विघ्नहर्ता गणेश व माता लक्ष्मी का पूजन तरह-तरह की मिठाइयों से भोग लगाकर करते हैं। जिसके चलते मिठाइयों की दुकानें पांच दिन पहले से ही सजने लगी थीं। वैसे तो शहर में सभी मिठाई की दुकानों में खरीदारी हुई लेकिन, कुछ नामचीन दुकानों में पैर रखने तक की जगह नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिठाई के बढ़े दामों को देखते हुए दुकानदार बताते हैं कि शहर भर की दुकानों को मिलाया जाए तो एक करोड़ से ऊपर की बिक्री हुई है। यहीं स्थिति पटाखों के दुकानों की रही। जीआईसी मैदान व अब्बासपुर में पटाखों की दुकानों से भी लोगों ने जमकर खरीदारी की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें