फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: आज से पैसेंजर ट्रेनों का जैतीपुर स्टेशन पर होगा ठहराव

Wed, 06 Aug 2025 01:27 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। कानपुर- लखनऊ रेल मार्ग पर जैतीपुर स्टेशन में इंटर लॉकिंग और नई रेलवे लाइन बिछाने का काम पूरा हो गया। बुधवार से पैसेंजर ट्रेनें स्टेशन पर रुकेंगी। इसके अलावा निरस्त चल रही झांसी पैसेंजर ट्रेन 51813 का संचालन शुरू हुआ, लेकिन मंगलवार को अपने निर्धारित समय से तीन घंटा देरी उन्नाव जंक्शन पहुंची।
विज्ञापन

रोज करीब तीन हजार यात्रियों का आवागमन रोजगार, पढ़ाई, व्यापार आदि के लिए लखनऊ व कानपुर आवागमन होता है। जैतीपुर रेलवे स्टेशन पर इंटर लॉकिंग व ट्रैक मरम्मत का काम 29 अगस्त से शुरू हुआ था। इसलिए 51813 व 51814 झांसी पैसेंजर ट्रेन चार अगस्त तक निरस्त गई थी। मंगलवार से झांसी पैसेंजर ट्रेन का संचालन लखनऊ तक शुरू हो गया। इसके अलावा 55345 लखनऊ-कासगंज पैसेंजर ट्रेन, 64203 लखनऊ- कानपुर मेमू, 64211 लखनऊ- कानपुर मेमू , 51814 लखनऊ- झांसी पैसेंजर, 64255 उतरेटिया- कानपुर मेमू, 55346 कासगंज- लखनऊ पैसेंजर, 64204 कानपुर- लखनऊ मेमू, 64212 और 64214 कानपुर- लखनऊ मेमो पैसेंजर मंगलवार को कानपुर से जाते समय जैतीपुर स्टेशन पर रुकी, लेकिन प्लेटफार्म नंबर चार पर मरम्मत काम के कारण वापसी में लखनऊ से आते समय नहीं रुकी। मंगलवार शाम पूरा कर लिया गया है। इससे बुधवार से सभी ट्रेनों का ठहराव शुरू हो जाएगा। स्टेशन मास्टर सुधांशु मोहन ने बताया कि काम पूरा गया है। बुधवार से सभी पैसेंजर ट्रेनों का ठहराव शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें