फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माता-पिता बच्चों को देते हैं संस्कार

Wed, 06 Apr 2016 01:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
मोहल्ला एबीनगर स्थित एसवीएम इंटर कॉलेज के वार्षिकोत्सव में कमिश्नर महेश कुमार गुप्ता व डीएम सौम्या अग्रवाल को अपनी कलाकृति भेंट करते बच्चे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बच्चे मिट्टी के घड़े के समान होते हैं। शिक्षण संस्थाओं में इन्हें संस्कार व शिक्षा देकर उनके आगे बढ़ने का मार्ग प्रशस्त किया जाता है। आवश्यकता इस बात की है कि बच्चों के माता-पिता भी उन्हें अच्छे संस्कार और अनुकूल माहौल देकर उनकी प्रतिभा को निखारने का कार्य करें। यह बातें लखनऊ मंडल के मंडलायुक्त महेश कुमार गुप्ता ने कहीं।
विज्ञापन



वह मंगलवार को गीतापुरम स्थित आदर्श विद्या मंदिर में नरेंद्र भदौरिया ग्रुप ऑफ एजूकेशन इंस्टीट्यूट के तीन विद्यालयों के संयुक्त वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे। उन्होंने कहा कि अभिभावक बच्चों के अंतर्मन की बात को जानें और उनके दोस्त बनकर उन्हें सही दिशा दें। विशिष्ट अतिथि जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों का मानसिक विकास होता है।


विद्यालय की प्रधानाचार्या अंजना भदौरिया ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मौके पर बच्चों ने मंडलायुक्त व जिलाधिकारी को खुद की बनाई हुई कलाकृतियां भेंटकर सम्मानित किया। वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस मौके एडीएम इंद्रपाल उत्तम, एसडीएम सदर जसजीत कौर, वेणुरंजन भदौरिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें