फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामसभा में ही रुकेंगे पंचायत सचिव

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। निराला प्रेक्षागृह में बीडीओ, एडीओ पंचायत, सचिव के साथ समस्त खंड प्रेरक एवं कंप्यूटर ऑपरेटर की समीक्षा बैठक सीडीओ डा. राजेश कुमार प्रजापति की अध्यक्षता में हुई। सीडीओ ने बताया कि मुख्यमंत्री ने 28 फरवरी को लखनऊ में आयोजित बैठक में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत बनाए गए शौचालयों की जानकारी ली थी। आदेश दिए थे कि शौचालय निर्माण को प्रत्येक दशा में 30 मार्च तक पूरा करा लें।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत में जो धनराशि पड़ी है उसे मार्च के महीने में खत्म करना जरूरी है। शौचालय निर्माण के लिए लाभार्थियों को उनके खाते में धनराशि हस्तांतरित करना है। सामुदायिक शौचालय निर्माण के लिए स्थल का चयन करते हुए 1 सप्ताह के अंदर उसका प्रस्ताव जिले पर भेजें। कहा कि ग्राम सभाओं में सफाई कार्य सुनियोजित ढंग से कराया जाए। सभी सचिव ग्राम सभा में ही रुकेंगे। यदि किसी ग्राम में कोई शहीद है तो उसके नाम पर सड़क या तोरण द्वार का निर्माण कराया जाएगा। डीपीआरओ राजेंद्र प्रसाद यादव, जिला विकास अधिकारी, पीडी डीआरडीए एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी के अतिरिक्त समस्त जिला कंसलटेंट उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें