उत्तर प्रदेश के उन्नाव में भाजपा ने जिला पंचायत सदस्य उम्मीदवारों के नामों की सूची जारी कर दी है। सूची में सजायाफ्ता पूर्व भाजपा विधायक कुलदीप सेंगर की पत्नी संगीता सेंगर को भाजपा ने जिला पंचायत की टिकट दी है। इसमें जिला उपाध्यक्ष को भी सिकंदरपुर सरोसी तृतीय से उम्मीदवार बनाया गया है। निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष व पूर्व जिलाध्यक्षों का भी नाम समर्थित उम्मीदवारों की सूची में शामिल है।
विज्ञापन
गुरुवार शाम भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने जिला पंचायत वार्डों के उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी। इसमें सिकंदरपुर सरोसी तृतीय से जिला उपाध्यक्ष सोनी अशोक शुक्ला को उम्मीदवार बनाया है।
निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष संगीता सेंगर फतेहपुर चौरासी तृतीय, पूर्व जिलाध्यक्ष अविनाश चंद्र उर्फ आनंद अवस्थी सिकंदरपुर सरोसी प्रथम और नवाबगंज के निवर्तमान ब्लाक प्रमुख अरुण सिंह औरास द्वितीय से भाजपा समर्थन से चुनावी ताल ठोंकेंगे। जिलाध्यक्ष राजकिशोर रावत ने बताया कि यह सभी पार्टी अधिकृत उम्मीदवार हैं। पार्टी का बैनर लगा सकेंगे।
विज्ञापन
पार्टी का हर कार्यकर्ता इनको चुनाव लड़ाएगा। जिला उपाध्यक्ष सोनी अशोक शुक्ला भी उम्मीदवार बनाई गई हैं। वर्तमान में यह जिला उपाध्यक्ष हैं। इनसे उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा लिया जाएगा। अन्य पदाधिकारियों को भी इस्तीफा देना होगा।
इन उम्मीदवारों को समर्थन
नवाबगंज
प्रथम-अमरेंद्र शेखर, द्वितीय-सुमन देवी, तृतीय-सुनीत कुमार, चतुर्थ-शिवदेवी
हसनगंज
प्रथम-विजय कुमार शर्मा, द्वितीय-रेनू सिंह, तृतीय-परमेश्वरदीन वर्मा
मियागंज
प्रथम-शकुंतला शर्मा, द्वितीय-रत्नेश सिंह चंदेल, तृतीय-फूलचंद्र रावत