फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर में स्वच्छता की योजनाएं ठंडी, दावे हवाहवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। शहर के लोगों को मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने के दावे करने वाली नगर पालिका स्वच्छता के मानकों पर फेल है। लोग गंदगी और सीवरेज की समस्या से जूझ रहे हैं। शहर में हुसैन नगर के पास 6.75 करोड़ से मंजूर हुए कूड़ा निस्तारण केंद्र का एक साल बाद भी काम शुरू नहीं हो पाया। वहीं 4.50 करोड़ की लागत से दो साल पहले बनकर तैयार हुए एफएसटीपी (फिकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट) का भी पालिका संचालन शुरू नहीं कर पाई है।
विज्ञापन

कूड़ा निस्तारण का कोई इंतजाम न होने से समस्या गहरा गई है। कई साल चली तलाश के बाद नगर पालिका को हुसैन नगर के पास कूड़ा डंपिंग ग्राउंड बनाने के लिए जमीन और बजट की स्वीकृति मिल पाई लेकिन अब तक निर्माण शुरू नहीं हो पाया। छह एकड़ में प्रतिदिन 65 मीट्रिक टन कूड़ा निस्तारण क्षमता का निस्तारण केंद्र बनाने के लिए शासन ने 6 करोड़ 72 लाख 57 हजार रुपये मंजूर किए हैं। नगर पालिका के अधिकारी अभी बजट न मिलने से काम शुरू न होने की बात कह रहे हैं। ग्राउंड फाइल में ही डंप है।
वहीं शहर में घरों से निकलने वाले सीवरेज (अपशिष्ट) से प्रदूषण से निजात के लिए जलनिगम ने अमृत योजना के तहत 4.50 करोड़ की लागत से एफएसटीपी (फिकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट) बनाकर तैयार किया। इससे साठ हजार मकानों में रहने वाले 1.80 लाख लोगों को सीवर टैंक या सोख्ता पिट की सुरक्षित सफाई की सुविधा मिलती।
विज्ञापन

उसे नाली, नालों में खुला बहाने या टैंकरों से खुले स्थानों पर फेंकने की जगह प्लांट में सुरक्षित निस्तारण किया जा सकेगा। निकलने वाले सॉलिड वेस्ट से खाद बनाई जाएगी। लिक्विड वेस्ट फसलों की सिंचाई में प्रयोग किया जाएगा। अगस्त 2020 में निर्माण पूरा होने के बाद भी पालिका इसका पूरी तरह संचालन नहीं कर पा रही है।
स्वच्छता रैंकिंग पर नजर
2019 - 406
2020 - 282
2021 - 259
वर्षों से सिर्फ दावे ही किए जा रहे
पीडी नगर निवासी यूसुफ सिद्दीकी ने बताया कि वर्षों से दावे करते चली आ रही नगर पालिका शहर में सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं कर पाई। घर-घर से कूड़ा लेने की योजना भी ठंडी है। गली मोहल्लों में कूड़े के ढेर लगे हैं। इससे संक्रामक रोग भी फैलते हैं।
शाहगंज मोहल्ला निवासी अमन ने बताया कि शहर में अभी तक केवल आवास विकास और पीडी नगर में सीवर लाइनें हैं। बाकी 80 फीसदी आबादी क्षेत्र में सीवर टैंक और सोख्ता पिट ही बने हैं। सीवरेज निस्तारण की सही व्यवस्था नहीं हो पाई है।
नगर पालिका ईओ ओम प्रकाश ने बताया कि शहर क्षेत्र के लिए कूड़ा निस्तारण केंद्र को मंजूरी मिल चुकी है। जमीन भी चिह्नित है। अभी बजट की कमी होने से काम रुका है। जल्द ही बजट जारी कराकर तेजी से निर्माण शुरू कराया जाएगा। सीमित संसाधन होने के बावजूद एफएसटीपी के संचालन का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें