फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान का अंत निश्चित है-साक्षी महाराज

Wed, 20 Feb 2019 01:00 AM IST
संतोष भदौरिया अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
विज्ञापन
शांतिमोहन मिल मैदान पर आयोजित श्रद्धांजलि को संबोधित करते सांसद सच्चिदानंद साक्षी महाराज। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांगरमऊ स्थित शांतिमोहन मिल मैदान में भाजपा द्वारा आयोजित श्रद्धांजलि सभा में सांसद सच्चिदानंद साक्षी महाराज पुलवामा हमले को लेकर पाकिस्तान पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि देश में ही रहने वाले आस्तीन के सांपों से ही पाकिस्तान का मनोबल बड़ा है।
विज्ञापन



सांसद ने कहा कि हिंदुस्तान को सबसे अधिक खतरा यहीं रहने वाले आस्तीन के सांपों से है। उन्होंने आगाह किया कि यदि ऐसे लोगों को यहां रहना है तो अब्दुल हमीद और अशफ ाक उल्ला खां बनकर रहना होगा। कश्मीर के पुलवामा में शहीदों पर कहा कि यह प्रकृति का नियम है कि जिसका जन्म होता है, वह मरता अवश्य है। हिंदुस्तान का जन्म नहीं हुआ है, बल्कि वह अजर अमर है। जबकि पाकिस्तान का जन्म हुआ है। इसलिए उसका अंत सुनिश्चित है।

सांसद ने कहा कि देशवासियों की शहीदों के प्रति श्रद्धांजलि तभी पूर्ण होगी, जब हिंदुस्तान इस घटना का बदला लेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि मोदी जल्द ही पाकिस्तान को कड़ा सबक सिखाएंगे। जिलाध्यक्ष श्रीकांत कटियार ने कहा कि देश के सभी राजनीतिक दल शहीदों के परिवारों के साथ हैं। सरकार शहीदों के परिजनों को हर तरह की मदद करने को तत्पर है। अंत में सभा में मौजूद सभी नागरिकों ने शहीदों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट मौन रखकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सभा में आयोजक प्रतिनिधि शिवबली लोधी, राकेश गुप्ता, विकास गुप्ता, नीरज गुप्ता, शिबली प्रधान, विजय निषाद व बाला राव गुप्ता आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें