फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नसिरापुर में मिले एचआईवी के मरीज

Mon, 23 Apr 2018 11:09 PM IST
उन्नाव
विज्ञापन
doctors
विज्ञापन
बांगरमऊ क्षेत्र में एचआईवी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। प्रेमगंज, किरमिदियापुर, चकमीरापुर के बाद अब ग्राम नसिरापुर में एचआईवी के मामले मिले हैं। यहां अब तक एक दर्जन लोगों में एचआईवी की पुष्टि हो चुकी है।
विज्ञापन


इससे पहले नसिरापुर के ही दूसरे मजरा चकमीरापुर में 31 लोगों में एचआईवी की पुष्टि हुई थी। इन मरीजों का कानपुर एआरटी में उपचार चल रहा है।


मालूम हो कि झोलाछाप के इलाज से बांगरमऊ में छह माह पूर्व एक दर्जन से अधिक लोग एचआईवी की चपेट में आ गए थे। मामला संज्ञान में आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने क्षेत्र में जांच शिविर का आयोजन किया था,

  जिसमें नसिरापुर व उसके आसपास के गांव में 70 लोगों को एचआईवी से पीड़ित पाया गया था। बड़ी संख्या में एचआईवी के मामले सामने आने के बाद क्षेत्रीय लोगों ने नसिरापुर में दोबारा जांच शिविर लगाने की मांग की थी।
विज्ञापन


हालांकि स्वास्थ्य अधिकारियों ने इसकी अनदेखी कर दी। इससे नसिरापुर व उसके आसपास के लोगों की जांच नहीं हो सकी। एचआईवी की गिरफ्त में आए लोग बीमारी बढ़ने पर ही अस्पताल पहुंच जांच करा रहे हैं। सूत्रों की माने तो यहां हाल ही में एक दर्जन लोगों में एचआईवी की पुष्टि हुई है।

कुछ समय पहले इसी ग्राम पंचायत में तीन लोगों की एचआईवी से मौत भी हो चुकी है। ग्राम प्रधान राजेश कटियार ने बताया कि उन्होंने बांगरमऊ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सा अधिकारियों से गांव में जांच शिविर लगाने की मांग की। लेकिन, उन्होंने इसकी अनदेखी कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें