फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फांसी पर लटका मिला पीएसी सिपाही का शव

Mon, 01 Jun 2015 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर चौरासी। पीएसी के सिपाही का शव रविवार को घर के कमरे में फांसी पर लटका मिला। भाई की सूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। परिजनों के मुताबिक सिपाही शराब का लती था इसी बात को लेकर पत्नी से विवाद के बाद उसने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन


फतेहपुर चौरासी थानाक्षेत्र के बरुआघाट गांव निवासी अब्दुल रफीक (50) पीएसी सिपाही था। इन दिनों वह 28वीं बटालियन इटावा में तैनात था। तीन दिन पहले वह छुट्टी लेकर अपने घर आया था। रविवार सुबह उसका शव घर के एक कमरे में फांसी पर लटका मिला। मृतक के बड़े भाई अब्दुल हबीब ने बताया कि रफीक शराब का लती था। शराब पीने को लेकर शनिवार शाम को पत्नी अजमतुलनिशा से विवाद हुआ था।

इसके बाद वह सोने के लिए कमरे में चला गया और रविवार सुबह काफी देर तक सोकर न उठने पर परिजनों ने कमरे में जाकर देखा तो उसका शव पत्नी के कुर्ते से एक छल्ले में फांसी पर लटका मिला। मृतक के बड़े भाई हबीब की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष मनोज कुमार मिश्रा ने बताया कि पोस्टमार्टम  रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें