फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड दूर करने में सरकारी कंबल का निकला दम

Wed, 24 Dec 2014 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। जिला अस्पताल के सरकारी कंबल मरीजों की ठंड दूर नहीं कर पा रहे हैं। हालत यह है कि मरीजों की खुद घर से रजाई लाने को मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन


ठंड की चपेट में आए मरीजों की हालत सबसे ज्यादा खराब है। चिंता की बात तो यह है कि मरीजों की यह दिक्कत अस्पताल प्रशासन को नहीं नजर नहीं आ रही है।

कड़ाके की ठंड के चलते जिला अस्पताल में कोल्ड डायरिया से पीड़ित मरीजों के आने का सिलसिला लगातार जारी है। खुद चिकित्सक कहते हैं कि ठंड से बचने के लिए ऊनी कपड़ों के साथ ही रात में मोटे गद्दे और रजाई का उपयोग करें।

चिकित्सकों के इन उपायों को जिला अस्पताल खुद नजरअंदाज करने में जुटा है। जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों को ठंड से बचने के लिए एक कंबल दिया जा रहा है।

अब ऐसे में जब न्यूनतम तापमान पांच डिग्री तक पहुंच चुका है तो यह कंबल मरीजों की ठंड कितनी हद तक दूर कर सकेंगे? यह सोचना ज्यादा कठिन नहीं है। जिला अस्पताल में भर्ती मरीज बिछिया निवासी रज्जन, चकलवंशी निवासी नीतू ने बताया कि उन लोगों को इतनी भीषण ठंड में कंबल दिया गया था।
विज्ञापन


जो सर्दी दूर करने में नाकाफी साबित हुआ। जिसके बाद उन लोगों को घर से रजाई मंगवानी पड़ी। इसी प्रकार कोल्ड डायरिया के शिकार अपने दो बच्चों का इलाज करा रहे राजू न बताया कि उन्हें अस्पताल से कंबल ही मिला था। जो बच्चों की सर्दी दूर नहीं कर पा रहा था।
विज्ञापन


जिसके बाद वह घर से रजाई लेकर आए। मरीजों की यह हालत बताती हैं कि जिला अस्पताल किस कदर मरीजों के स्वास्थ्य की अनदेखी कर रहा है।

बोले जिम्मेदार
जिला अस्पताल के सीएमएस डा. एसपी चौधरी ने बताया कि यह सही है कि सर्दी ज्यादा है। लेकिन मरीजों की सर्दी कंबल से दूर नहीं हो रही है इसकी जानकारी उन्हें नहीं थी। कंबलों की संख्या बढ़वाकर मरीजों की समस्या को दूर किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें