फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: पिटाई के बाद वृद्ध की मौत के मामले में चौकी इंचार्ज निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
सफीपुर। पिटाई के बाद वृद्ध की मौत के मामले में लापरवाही बरतने वाले चौकी इंचार्ज को निलंबित कर दिया गया है। एसपी ने विभागीय जांच के भी आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

आसीवन थानाक्षेत्र के गांव अजमतनगर निवासी श्रीराम (55) 21 सितंबर को अपनी ससुराल रसूलाबाद गए थे। वहां से लौटते समय रसूलाबाद चौराहे पर गांव के ही अमित, देवआनंद और एक अज्ञात युवक ने श्रीराम के साथ मारपीट की थी।
22 सितंबर को भोर पहर गश्त कर रही पुलिस ने श्रीराम को मरणासन्न अवस्था में पड़ा देख उसे मियागंज सीएचसी में भर्ती कराया था। घटना की सूचना पर पीड़ित श्रीराम के बेटे ने पुलिस को बताया था कि गांव का अमित मेरी बहन सविता को परेशान करता था। परेशान होकर उसने छह नवंबर 2020 को आत्महत्या कर ली थी। इसकी रिपोर्ट दर्ज थी। लंबित मुकदमें में सुलह न करने पर आरोपी अमित पिता श्रीराम पर सुलह का दबाव बनाता रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता की ओर से सुलह न करने पर पिता की पीटकर हत्या कर दी थी। 22 सितंबर को मारपीट की रिपोर्ट दर्ज करने के बाद रसूलाबाद-परियर चौकी इंचार्ज द्वारा छुट्टा घूम रहे आरोपियों को नही पकड़ा गया तो 23 सितंबर को घायल के पुत्र अवधेश ने एसपी को तहरीर देकर चौकी इंचार्ज महेंद्र सिंह द्वारा लापरवाही बरतने का आरोप लगाया था। इलाज के दौरान 28 सितंबर को इलाज के दौरान श्रीराम की मौत हो गई थी। मौत के बाद पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा था। एसपी दीपक भूकर ने जांच कराई तो लापरवाही सामने आई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें