फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: शिक्षकों के विरोध के बाद बैकफुट पर आए बीईओ

विज्ञापन
विज्ञापन
औरास। ब्लॉक में बीईओ और शिक्षकों के बीच चल रहे विवाद को सुलझाते हुए बीईओ ने मंगलवार को संगठन के पदाधिकारियों की बैठक बुलाई। इसमें यह तय हुआ कि वह शिक्षकों की समस्याओं पर विचार करके उन्हें हल करेंगे।
विज्ञापन

बताया कि वह पांच-पांच न्याय पंचायतों के शिक्षकों के साथ वह अलग-अलग बैठक करेंगे। प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लाॅक अध्यक्ष शशांक भूषण तिवारी ने बताया कि बैठक में अधिकांश बिंदुओं पर सहमति बन गई है। बता दें कि 27 सितंबर को प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष के नेतृत्व में बड़ी संख्या में शिक्षक, शिक्षामित्र और अनुदेशकों ने बीईओ संजय कुमार शुक्ला के खिलाफ भीमराव अंबेडकर पार्क से ब्लाॅक संसाधन केंद्र तक पैदल मार्च करने के बाद धरना दिया था। शिक्षकों ने बीईओ पर मनमानी और समस्याओं का समाधान न करने का का आरोप लगाया था। इसके बाद अब बीईओ ने शिक्षकों से वार्ता की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें