फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: वायरल फीवर का प्रकोप, पैथोलॉजी में भीड़, धक्कामुक्की

विज्ञापन
फोटो नंबर-8- जिला अस्पताल की पैथोलॉजी के बाहर लगी मरीजों की भीड़। संवाद
विज्ञापन
उन्नाव। इन दिनों वायरल पीड़ितों की जिला अस्पताल में भीड़ उमड़ रही है। मरीजों को डॉक्टर जांच कराने की सलाह दे रहे हैं। सोमवार को जिला अस्पताल की पैथोलॉजी में सुबह से ही भीड़ रही। सैंपल देने के लिए लाइन में खड़े मरीजों में कई बार धक्कामुक्की हुई।
विज्ञापन

जिला अस्पताल की ओपीडी निर्धारित समय आठ बजे से शुरू हुई। सुबह से ही मरीजों की भीड़ रही। सुबह 10 बजे पर्चा काउंटर पर पहले पर्चा बनवाने की होड़ में मरीजों में कहासुनी और धक्कामुक्की भी हुई। इसके बाद ओपीडी में मरीजों को डॉक्टरों ने खून की जांच कराने की सलाह दी। इससे पैथोलॉजी में भीड़ लगना शुरू हो गई है। 10 बजे के बाद अधिक भीड़ होने से सैंपल देने की लाइन में लगे मरीजों में धक्कामुक्की भी हुई। पैथोलॉजी में 198 मरीजों के सैंपल लिए गए। उनके मोबाइल पर रिपोर्ट भेजने की बात कही गई। इसके अलावा जिन मरीजों के पास मोबाइल नहीं था उनसे अगले दिन रिपोर्ट लेने की बात कही गई।
फिजीशियन डॉ. अमित तिवारी ने बताया कि बदलते मौसम और सुबह-शाम की ठंड में सावधानी बरतना जरूरी है। अभी पंखा चलाकर न सोएं। सर्दी से बचाव करें। शरीर में पानी की कमी न होने दें। गुनगुना पानी पीना फायदेमंद रहेगा। बुखार, जुकाम या खांसी होने पर डॉक्टर को दिखाएं और उनकी सलाह पर ही दवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो नंबर-8- जिला अस्पताल की पैथोलॉजी के बाहर लगी मरीजों की भीड़। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें