फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: हमारी बेटी हमारा अभिमान है

विज्ञापन
विज्ञापन
अचलगंज। ब्लॉक सिकंदरपुर कर्ण के गौरी त्रिभानपुर उच्च प्राथमिक विद्यालय में लैंगिक समानता विषय पर एक विशेष कक्षा का आयोजन हुआ। जिसमें लड़कियों और लड़कों के समान अधिकार और महत्व की विस्तार से जानकारी दी गई।
विज्ञापन

‘स्थायी कल के लिए आज लैंगिक समानता जरूरी है’ विषय पर चर्चा करते हुए शिक्षक प्रदीप भदौरिया ने कहा कि हमें अपने समुदायों, कार्यस्थलों, अपने घरों व स्कूलों में लैंगिक समतामूलक वातावरण का सृजन करना होगा। लैंगिक समानता न केवल एक मौलिक मानव अधिकार है बल्कि एक शांतिपूर्ण, समृद्ध और टिकाऊ समाज के लिए एक आवश्यक आधार है।
इस दौरान बालिकाओं की शिक्षा में आने वाली बाधाओं के समाधान, बालिका शिक्षा में नवाचार बालिकाओं के आत्मरक्षा प्रशिक्षण, जेंडर इक्विटी विषय पर विस्तार से चर्चा की। छात्रों की ओर से बनाए गए लैंगिक समानता का संदेश देने वाले पोस्टर आकर्षण का केंद्र रहे।
विज्ञापन

छात्रा दीपाली ने पोस्टर बनाकर संदेश दिया कि ‘मैं पढऩा सीख रही हूं ताकि जिंदगी को अच्छे से पढ़ सकूं’, छात्रा दिव्या ने पोस्टर के माध्यम से कहा कि ‘सारे बच्चे एक समान हमको रखना है यह ध्यान’, छात्रा अनुष्का ने पोस्टर बनाकर कहा कि ‘वीआरऑल बॉर्न इक्वल’, छात्रा जयश्री ने कहा ‘बेटी को अधिकार दो, बेटे जैसा प्यार दो’।
इसी तरह छात्र अंकित वर्मा, वंदना, राहुल, राखी, श्वेता, प्रेरणा और शुभी ने भी पोस्टर के माध्यम से लैंगिक समानता के महत्व को दर्शाकर जागरूकता संदेश दिए। इस दौरान शिक्षकों में रामरत्न, महेंद्र मौर्य, ममता कुमारी उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें