फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुटबाजी में युवक को गोली मारी, गंभीर

Mon, 26 Oct 2015 01:05 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
वर्चस्व को लेकर चली आ रही दो पक्षों में गुटबाजी ने रविवार रात खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। एक गुट ने दूसरे गुट के युवक और उसके साथी को उसके मोहल्ले में घेरकर मारा पीटा।
विज्ञापन



विरोध करने पर हमलावरों ने एक युवक को गोली मार दी। पेट में गोली लगने से घायल इमरान को परिजनों ने आननफानन जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे कानपुर रेफर कर दिया।

घायल के परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए जिला अस्पताल हंगामा कि या। बवाल की आशंका को देखते हुए कोतवाली पुलिस और क्यूआरटी अस्पताल पहुंची।
विज्ञापन



मोहल्ला दरोगाबाग मोहल्ला निवासी इमरान (26) पुत्र महमूद अली व उसके साथियों का कसाई चौराहा व किला मोहल्ला निवासी कुछ युवकों के बीच काफी दिनों से विवाद चल रहा था। गत17 अक्तूबर को दोनों गुटों के बीच मोहल्ला मोतीनगर स्थित एक बेकरी में मारपीट हुई थी।


इमरान ने कसाई चौराहा निवासी दीपू, राजा, आकाश, अंशू और सैफ व उसके चार-पांच अज्ञात साथियों के खिलाफ कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई थी।

 
रविवार शाम इमरान मोहल्ले में ही रहने वाले अपने दोस्त नदीम के साथ बाइक से मोहल्ला लोधनहार जा रहा था। वह दोनों किंग्सन स्कूल के पीछे पहुंचे थे, तभी दूसरे गुट के बाइक सवार पांच युवकों ने घेर लिया और मारपीट करने लगे। विरोध करने पर हमलावरों ने तमंचे से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।


पेट में गोली लगने से घायल इमरान को मोहल्ले के लोगों और परिजनों ने आननफानन जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से कानपुर रेफर कर दिया।

 
परिजनों ने इलाज न कर कानपुर रेफर कर देने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। बवाल बढ़ते देख कोतवाली पुलिस और क्यूआरटी मौके पर पहुंच गई। कोतवाली प्रभारी प्रदीप यादव ने बताया कि हमलावरों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। डॉक्टरों के मुताबिक युवक की हालत नाजुक है।
विज्ञापन

----------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें