फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: डंपर की टक्कर से बाइक सवार छात्र की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरवा। पुरवा-मोहनलालगंज मार्ग पर तुषरौर गांव के पास तेज रफ्तार डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। घटना में छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने उसे स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। कानपुर हैलट में डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था। कोतवाली क्षेत्र के गांव दीनाखेड़ा निवासी अमित (18) पुत्र सुखदेव यादव बीए द्वितीय वर्ष का छात्र था। शुक्रवार को वह सेमेस्टर परीक्षा देने मौरावां स्थित डिग्री कॉलेज जा रहा था।
विज्ञापन

पुरवा-मोहनलालगंज मार्ग पर तुषरौर गांव से पहले तेज रफ्तार डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी से जिला अस्पताल फिर कानपुर हैलट रेफर कर दिया गया। इकलौते बेटे की मौत से कमलेश कुमारी और अन्य परिजन बेहाल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें