चार ट्रैक्टर-ट्राली और एक जेसीबी पकड़ी
सूचना वन दरोगा ऋषिकांत वर्मा को हुई, तो उन्होंने अचलगंज एसओ हीरा सिंह को दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो खनन होते पाया। इसपर बालू भरे चार ट्रैक्टर-ट्राली व एक जेसीबी कब्जे में लेकर पुलिस थाने ले आई। वन दरोगा को शुक्रवार सुबह आकर रिपोर्ट लिखवाने की बात कही।
अवैध खनन पर कार्रवाई न करने पर बढ़ा मामला
शुक्रवार को वन दरोगा ऋषिकांत, वन रक्षक गिरीश दुबे के साथ थाने पहुंचे तो वहां न ट्रैक्टर मिले और ना जेसीबी। एसओ से जानकारी ली तो उन्होंने वाहन छोड़ देने की बात बताई। वन विभाग की जमीन पर अवैध खनन के बावजूद कार्रवाई न किए जाने का मामला तूल पकड़ गया।
एसपी ने सीओ को सौंपी जांच
मामला सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एसपी सिद्धार्थ शंकर मीना ने सीओ बीघापुर विजय आनंद को जांच के निर्देश दिए। शुक्रवार देर शाम सीओ थाने पहुंचे और एसओ और वन दरोगा से बात की इसके बाद खनन स्थल पहुंकर मौका मुआयना किया। देर शाम तक जांच जारी रही।
एएसपी शशि शेखर सिंह ने बताया कि सीओ, मामले की जांच कर रहे हैं। उनकी जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं सीओ विजय आनंद ने बताया कि किसी मंदिर परिसर के लिए एक जनप्रतिनिधि के प्रतिनिधि ने बालू निकलवाई है।