फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao: स्लाटर हाउस में आयकर विभाग की जांच जारी, अभिलेखों की गहन जांच, कंप्यूटर डेटा से लेनदेन का मिलान

Fri, 23 Dec 2022 04:10 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

दही चौकी औद्योगिक क्षेत्र में रुस्तम फूड्स स्लॉटर हाउस में आईटी की जांच जारी है। टीम दस्तावेजों को खंगालते हुए गहन जांच कर रही है। साथ ही, अधिकारियों ने मैनेजर से कई चक्र में निर्यात संबंधी पूछताछ की है।
विज्ञापन
रुस्तम फूड्स स्लॉटर हाउस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उन्नाव जिले में दही चौकी औद्योगिक क्षेत्र स्थित मांस निर्यातक इकाई रुस्तम फूड्स में आयकर विभाग की टीम लगातार दूसरे दिन भी जांच में जुटी रही। बुधवार रात टीम के सभी बीस सदस्य फैक्टरी में रुके रहे। सूत्रों के अनुसार टीम ने अभी तक दस कंप्यूटरों के डेटा कॉपी किया है।

विज्ञापन

फैक्टरी के मैनेजर से निर्यात और बैंक खातों से संबंधित कई चक्र पूछताछ भी की है। कुछ बैंक खातों में गड़बड़ी सामने आई है। लखनऊ से आई आयकर विभाग की टीम बुधवार सुबह दस बजे औद्योगिक क्षेत्र स्थित रुस्तम फूड्स स्लाटर हाउस में जांच करने पहुंची थी।
36 घंटे बाद भी गुरुवार देर रात तक जांच जारी है। बीस सदस्यीय टीम में शामिल अधिकारी अभिलेखों की बारीकी से जॉच कर रहे हैं। रही है। कुछ बैंक खातों की जमा निकासी में गड़बड़ी सामने आई है। इसपर फैक्टरी के मैनेजर से कई चक्र पूछताछ की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार रोजाना मवेशियों की स्लाटरिंग की अनुमति और हो रही स्लाटरिंग व निर्यात के लिए तैयार किए जा रहे माल की मात्रा में भी बड़ा अंतर सामने आया है। सूत्रों के अनुसार पूरी जांच में अभी दो दिन का वक्त और लगने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें