फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: केंद्रीय परिवहन मंत्री से मिला बैसवाड़ा ब्राह्मण उत्थान समिति प्रतिनिधिमंडल

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। बैसवाड़ा ब्राह्मण उत्थान समिति के प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रीय राजमार्ग एवं सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से दिल्ली में उनके आवास पर मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री को भगवान परशुराम का चित्र, अंगवस्त्र और धर्मग्रंथ भेंटकर शहर आने का न्योता दिया है।
विज्ञापन

बैसवाड़ा ब्राह्मण उत्थान स मिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक पांडेय ने बताया कि समिति अब तक 1254 बटुकों का उपनयन संस्कार संपन्न करा चुकी है। देश के कई महान संत और शंकराचार्य बैसवाड़ा की पावन भूमि पर आकर जनमानस को आशीर्वाद प्रदान कर चुके हैं। केंद्रीय परिवहन मंत्री ने समिति के प्रतिनिधि मंडल को गुरुवार को नई दिल्ली के अपने आवास पर चाय पर आमंत्रित किया था। 11 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल ने दिल्ली स्थित आवास पहुंचकर भेंट की।
समिति के लोगों ने उन्हें मां चंद्रिका शक्तिपीठ के दर्शन के लिए आमंत्रित किया। प्रतिनिधि मंडल में जागेश्वर अवस्थी, प्रमोद नारायण द्विवेदी, कमलाकांत वाजपेयी, राजा वाजपेयी, राजेश तिवारी, ललित शुक्ला, अश्वनी वाजपेयी, आशुतोष तिवारी, डीडी शर्मा व शशांक तिवारी भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें