फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: टीका लगवाने के पांच घंटे बाद बच्चे की बिगड़ी तबीयत, मौत

Mon, 12 Dec 2022 06:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

उन्नाव जिले में टीकाकरण अभियान के तहत शनिवार को टीका लगने के पांच घंटे बाद दो माह के बच्चे की हालत बिगड़ गई। स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने गलत टीका लगाने का आरोप लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सेप्टीसीमिया के साथ फेफड़ों से संबंधित हाइड्राथ्रोसिस बीमारी से मौत की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन


सोहरामऊ थानाक्षेत्र के गांव गोड़वा में शनिवार को असोहा की स्वास्थ्य टीम ने बच्चों के लिए नियमित टीकाकरण अभियान चलाया था। एएनएम ने गांव निवासी जीतू यादव के बेटे आयुष का टीकाकरण किया था। बच्चे की हालत बिगड़ने पर परिजन उसे स्वास्थ्य केंद्र लाए। मां नीतू का कहना है कि टीम बच्चे को एक साथ चार टीके दिए।

आरोप लगाया कि गलत टीकाकरण से बच्चे की मौत हुई है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। एसओ अमित सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बीमारी से मौत की बात है। परिजनों की तहरीर पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें