फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैरहाजिर कर्मियों का वेतन रोकने का आदेश

विज्ञापन
बिछिया ब्लाक कार्यालय में उपस्थिति रजिस्टर चेक करते सीडीओ। - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
बिछिया। असोहा जाते समय चाय पीने के इरादे से सीडीओ बिछिया ब्लाक पहुंच गए। ब्लाक में तैनात अधिकांश स्टाफ की कुर्सियां खाली देख उनका पारा चढ़ गया। उन्होंने अनुपस्थित कर्मचारियों का वेतन रोकने और स्पष्टीकरण तलब करने के आदेश दिए।
विज्ञापन

बुधवार सुबह 10.30 बजे सीडीओ दिव्यांशु पटेल असोहा ब्लाक जाने के लिए कार्यालय से निकले। बिछिया के पास पहुंचते ही पता चला कि असोहा बीडीओ किसी कार्य में फंस गए हैं। इस कारण उन्हें पहुंचने में देर हो सकती है। इस पर सीडीओ की नजर बिछिया ब्लाक कार्यालय पर पड़ी तो वह चाय पीने के इरादे से पहुंच गए। उन्हें अधिकांश स्टाफ की कुर्सियां खाली मिलीं। उन्होंने तुरंत उपस्थिति रजिस्टर मंगाया और कर्मचारियों की उपस्थिति जांचना शुरू कर दिया। रजिस्टर में एकाध को छोड़कर ज्यादातर अधिकारी व कर्मचारी गायब मिले। कर्मचारियों के नाम के आगे अनुपस्थित लिखाकर सभी का वेतन रोकने और स्पष्टीकरण तलब करने के आदेश बीडीओ को दिए। सीडीओ ने बताया कि 11 बजे ब्लाक कार्यालय के अधिकांश कक्षों में सन्नाटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें