फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना अनुमति स्थापित की जा रही फूलन देवी की प्रतिमा कब्जे में ली

विज्ञापन
विज्ञापन
बांगरमऊ। बिना अनुमति एक स्कूल में फूलन देवी की प्रतिमा स्थापित की तैयारी पर पहुंचे एसडीएम ने पुलिस की मदद से 20 फिट ऊंची प्रतिमा को कब्जे में ले लिया। लोगों ने प्रतिमा जब्त करने का विरोध किया तो पुलिस ने सख्ती दिखाई। प्रतिमा को कोतवाली में रखवाया गया है। एसडीएम ने बिना अनुमति प्रतिमा स्थापित किए जाने के आरोप में कार्रवाई किए जाने की बात कही है।
विज्ञापन

बदलीपुरवा स्थित मिथलेश कुमारी सत्यनारायण इंटर कॉलेज में रविवार 25 जुलाई को फूलन देवी की जयंती को शहादत दिवस के रूप में मनाने और उनकी 20 फिट ऊंची प्रतिमा स्थापित करने की तैयारी थी। अनावरण राष्ट्रीय अध्यक्ष विकासशील इंसान पार्टी के अध्यक्ष संतोष साहनी को करना था। शनिवार देर रात कालेज में फूलन देवी की प्रतिमा को चबूतरे पर लगाया जा रहा था। किसी ने इसकी सूचना एसडीएम दिनेश कुमार को दे दी। पुलिस बल के साथ एसडीएम मौके पर पहुंचे और प्रतिमा को कब्जे में ले लिया। मूर्ति स्थापित होने वाले चबूतरे को भी तुड़वा दिया। लोगों के विरोध करने पर पुलिस ने सख्ती दिखाई। विद्यालय के प्रबंधक सत्यनारायण जिला पंचायत गंजमुरादाबाद प्रथम के सदस्य भी हैं। एसडीएम दिनेश कुमार ने बताया की फूलन देवी की प्रतिमा बिना परमिशन के स्थापित की जा रही थी। इस पर स्कूल प्रबंधक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें