फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम को बंद मिली राशन की दुकान, निलंबित होगी

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। जिलाधिकारी ने दो राशन की दुकानों का औचक निरीक्षण किया। इसमें एक दुकान बंद मिली। एसडीएम को दुकान का लाइसेंस निलंबित करने का आदेश दिया है। दूसरी दुकान पर वितरित हो रहे खाद्यान्न की जानकारी ली।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर डीएम रवींद्र कुमार ने सिकंदरपुर सरोसी के थाना की राशन की दुकान का निरीक्षण किया। यहां खाद्यान्न वितरित हो रहा था। उपस्थित ग्रामीणों से बंट रहे खाद्यान्न के संबंध में जानकारी ली। ग्रामीणों ने पांच किलो खाद्यान्न (तीन किलो गेहूं व दो किलो चावल) दिए जाने की जानकारी दी। इसके बाद वह उचित दर विक्रेता दोस्तीनगर की दुकान पर पहुंचे। दुकान बंद मिली। उपस्थित ग्रामीण रामऔतार से राशन वितरण के संबंध में जानकारी की तो पता चला कि कोेटेदार द्वारा समय पर खाद्यान्न वितरण नहीं किया जाता है। डीएम ने कहा कि इस समय कार्डधारकों को नि:शुल्क खाद्यान्न वितरण किए जाने के आदेश हैं। इसके बाद भी दुकान बंद रखना आपत्तिजनक है।
डीएम रवींद्र कुमार ने डीएसओ से कहा है कि कोविड-19 महामारी के समय गरीब पात्र परिवारों के अगले 24 घंटे में अभियान चलाकर कार्ड बनाए जाएं। कोई भी पात्र परिवार राशनकार्ड से वंचित न रहे। सभी जरूरतमंद पात्र लोगों को राशनकार्ड बनाकर मुफ्त में तीन माह का राशन वितरित किया जाए। वितरण पर निगरानी रखी जाए। सभी पूर्ति निरीक्षक व एसडीएम भ्रमण करते हुए सही ढंग से खाद्यान्न का वितरण सुनिश्चित करें। जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देशित किया कि वह स्वयं प्रतिदिन दुकानों का निरीक्षण करते हुए नियमित रूप से आख्या उपलब्ध कराएं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें