फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुरू हुई हाईवे पुल में हुई दरार की मरम्मत शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। लखनऊ कानपुर हाईवे पर बाईपास तिराहा स्थित पुल के अंडरपास की स्लैब के जोड़ में पंद्रह दिन पहले दरार आई थी। कंक्रीट उखड़ने व सरिया निकलने से वाहन सवार चुटहिल हो रहे थे। शनिवार को अमर उजाला ने खबर प्रकाशित की तो एनएचएआई ने आनन-फानन मरम्मत शुरू कराई।
विज्ञापन

मालूम हो कि लखनऊ-कानपुर हाईवे पर रायबरेली रेलवे क्रासिंग पर बने पुल में लखनऊ से कानपुर जाने वाली लेन में स्लैब ज्वाइंट में करीब एक फीट चौड़ी व लगभग तीन मीटर की कंक्रीट उखड़ गई थी। एंगिल और सरिया निकलने से हाईवे से गुजरने वाले वाहनों के लिए खतरा बना है। शुक्रवार को चपेट में आकर दो बाइकों में सवार दंपति सहित चार लोग घायल हुए थे। शनिवार को अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद एनएचएआई के अधिकारी हरकत में आए। हाईवे मरम्मत की जिम्मेदारी संभाले पीएनसी कंपनी के इंजीनियर शिशिर श्रीवास्तव सुबह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मरम्मत शुरू कराई। उन्होंने बताया कि ओवर लोड वाहन चलने से बार बार स्लैब ज्वाइंट की कंक्रीट उखड़ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें