फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरेहटा गांव में हमलावर जानवर की दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरवा। दरेहटा गांव में तेंदुआ या सियार जैसे जानवर के खून से सने पंजे के निशान प्रधान के पिता वेद प्रकाश यादव ने वन विभाग को जानकारी दी। शनिवार को वन रेंजर समेत गांव पहुंचे और पंजे के निशान देखे। रेंजर के अनुसार निशान कुत्ते या सियार के हो सकते हैं।
विज्ञापन

दरेहटा गांव के बसंत ने ग्राम प्रधान को बताया कि शुक्रवार रात उसके घर के पास एक अजीब जानवर दिखा। यह देख उसने शोर मचाया तो ग्रामीण एकत्र हो गए। लोगों की आवाज सुनकर जानवर जंगल की तरफ भाग गया। ग्राम प्रधान अंशू यादव के पिता वेद प्रकाश यादव ने वन विभाग को सूचना दी। वन क्षेत्राधिकारी पीके सिंह पहुंचे और जांच की। उन्होंने बताया कि पंजे के जो निशान दिखे हैं वह कुत्ते या सियार के लग रहे हैं। जांच की जा रही है और विभाग की टीम पूरी मुस्तैद है। उन्होंने ग्रामीणों से भी सजग रहने को कहा है। ग्रामीणों से समूह में निकलने और घर के बाहर न सोने की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें