फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कब्जेदारों ने महिला थाने के नाम से आवंटित जमीन बेच दी

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। कब्जेदारों ने महिला थाना के नाम से आवंटित जमीन पर कब्जा कर बेच दी। इसी जमीन पर आसपास के लोगों द्वारा मंदिर बनाने पर पिछले दिनों काफी हंगामा भी हुआ था। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज सात नामजद व तीस अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज की थी। 23 बिस्वा के बजाए मौके पर सिर्फ 16 बिस्वा जमीन ही बची है। अपनी जमीन तलाश रही पुलिस ने शनिवार को राजस्व टीम के साथ मिलकर आसपास के मकानों की रजिस्ट्री की फोटो कॉपी लेकर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला इंदिरा नगर में महिला थाना भवन के लिए कई साल पहले नगर पालिका से 23 बिस्वा जमीन आवंटित की गई थी। बाउंड्री न होने से इस जमीन पर कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया और प्लाट बेच दिए। अपनी जमीन की तलाश में महिला थाना प्रभारी इंद्रपाल सिंह सेंगर, लेखपाल को लेकर मौके पर पहुंचे और थाना के लिए आवंटित भूमि की पैमाइश कराई। मौके पर 16 बिस्वा जमीन ही मिली। शेष 7 बिस्वा जमीन पर आसपास मकान
बनाने वालों में किसने दबाई इसकी जांच के लिए पुलिस व राजस्व टीम ने आसपास बने मकानों में गृह स्वामियों से पूछताछ की। राजस्व टीम ने उनका भूमि नंबर, विक्रेता और रजस्ट्रिी का वर्ष व दिनांक और रकबा की जानकारी दर्ज की। पुलिस ने गृह स्वामियों से जमीन की रजिस्ट्री से संबंधित कागजात व रजिस्ट्री की फोटो कापी ली है। इससे लोगों की बेचैनी बढ़ गई है।
विज्ञापन

की नापजोख कराए जाने के बाद जैसे ही आसपास के घरों की रजिस्ट्री के कागज की मांग की गई। घरों की महिलाएं बाहर आ गईं। पुलिस ने कहा कि कुछ मकान महिला थाना की जमीन पर बने हैं। ऐसे मकानों की जांच के लिए रजिस्ट्री के पेपर की कापी ली जा रही है। भारी महिला पुलिस बल को देख महिलाएं बाहर तो कुछ नहीं बोलीं पर अंदर से उनकी बेचैनी के सुर बाहर सुनाई देते रहे।
--
महिला थाना की जमीन पर मंदिर बनाने के लिए आधारशिला रख दी गई थी। लगभग 20 दिन पहले पुलिस ने आधारशिला को गिरवाकर जमीन कब्जा मुक्त करा कब्जेदारों पर रिपोर्ट दर्ज कर उनका चालान भी किया था।
महिला थाना की जमीन पर कब्जा करने वाले लोगाें पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस उन्हें कोतवाली लाई तो सदर विधायक पंकज गुप्त ने पकड़कर लाए गए बुजुर्गों से मारपीट किए जाने का पुुलिस पर आरोप लगा सदर कोतवाली के परिसर में धरना भी दिया था। बाद में किरकिरी होने पर विधायक को बैकफु ट पर भी आना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें