फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेजरहित विवाह को बढ़ावा दे रही संस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। सामाजिक संस्था नवयुग जनचेतना सेवा संस्थान की पहल पर काफी लोग दहेजरहित विवाह को अपनाने के लिए आगे आ रहे हैं। पिछले एक सप्ताह में चार जोड़े बिना दहेज के विवाह बंधन में बंध चुके हैं।
विज्ञापन

इसी कड़ी में विकासखंड मियागंज की ग्राम पंचायत सलेमपुर शुक्रवार को दहेज रहित विवाह की साक्षी बनी। गांव निवासी सफाईकर्मी अच्छे लाल ने स्नातक पास पुत्री शिवानी का विवाह सिकंदरपुर सरोसी के गांव ईसुनिया के रहने वाले रामसागर से तय किया था।
वैदिक रीतिरिवाज से दोनों का विवाह कराया गया। रामसागर मेडिकल व्यवसाय से जुड़े हैं। पिता श्रीकृष्ण कृषक हैं। वर और कन्या पक्ष ने दहेज रहित विवाह करने का संकल्प लिया था। इसे पूरा भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें