फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: गंगा प्रदूषण पर टेनरियों की बंदी का आदेश बेअसर

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। नेशनल मिशन फॉर क्लीन गंगा (एनएमसीजी) के टेनरियों की बंदी का बुधवार को अमल नहीं दिखा। कॉमन इंफ्लुएंट प्लांट (सीईटीपी) में टेनरियों से पानी आता रहा और उसे लोन नदी के माध्यम से गंगा में छोड़ा जाता रहा। हालांकि सिटी मजिस्ट्रेट का कहना है कि एनएमसीजी के आदेश का पालन सुनिश्चित कराया जाएगा।
विज्ञापन

मालूम हो कि एनएमसीजी ने 13 अप्रैल 2023 को दही चौकी औद्योगिक क्षेत्र स्थित सीईटीपी के पानी (उत्प्रवाह) की जांच कराई थी। रिपोर्ट में पता चला कि पानी को ठीक से साफ किए बिना ही लोन नदी में छोड़ा जा रहा है जो गंगा नदी में गिरता है। इससे गंगा नदी प्रदूषित हो रही है। सूत्रों के अनुसार जांच रिपोर्ट सीईटीपी से नदी में छोड़े पानी में क्रोमियम, फ्लोराइड सहित अन्य घातक रसायन पाए गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद एनएमजीसी ने केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) को इस सीईटीपी से जुड़ीं 15 टेनरियों को बंद करने का आदेश दिया था।
आदेश के अनुसार बुधवार से इन टेनरियों में गीले काम नहीं होने काम नहीं होने थे। लेकिन इसका असर नहीं रहा। रोज की तरह टेनरियों से पानी आता रहा और सीईटीपी से होकर लोन नदी में गिरता रहा। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी डॉ. अनिल माथुर ने बताया कि आज वह एक जांच के सिलसिले में बाहर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट अरुण मणि तिवारी ने बताया कि उन्होंने आज ही चार्ज लिया है। जानकारी करके एनएमसीजी के आदेश का अनुपालन सुनिश्चित कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें