फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: मिर्जापुर अजिगांव में सई नदी पर पुल निर्माण ने पकड़ी रफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


औरास/गंजमुरादाबाद। ग्रामीणों को आवागमन में जल्द सहूलियत देने के लिए पक्के पुल निर्माण कार्य ने तेजी पकड़ ली है। मिर्जापुर अजिगांव में जहां सई नदी पर पुल निर्माण के लिए कोठियों की ढलान का काम शुरू करा दिया गया है। वहीं, गंजमुरादाबाद के रोशनाबाद में जल्द पुल निर्माण की तैयारी तेज कर दी गई है।

विकासखंड औरास के मिर्जापुर अजिगांव में सई नदी पर ग्रामीणों ने आवागमन के लिए बांस बल्लियों का पुल बना रखा है। इस पुल से आवागमन करने के दौरान कई बार ग्रामीण नदी में गिरकर चुटहिल भी हो चुके हैं। बारिश के दौरान तो पुल से निकलना जान जोखिम में डालने जैसा है। ग्रामीणों की इस समस्या को अमर उजाला ने दिसंबर 2022 में प्रमुखता से उठाया था। इसके बाद अधिकारियों ने इसका संज्ञान लिया था और पक्के पुल निर्माण के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा था। शासन ने पुल पुल बनाने के लिए 4.99 करोड़ रुपये का बजट मंजूर करने के साथ ही 2.49 करोड़ रुपये की पहली किस्त भी जारी कर दी थी।
विज्ञापन

पिछले माह सांसद डॉ. हरि साक्षी महाराज ने तीन मीटर चौड़े और 18 मीटर लंबे पुल निर्माण के लिए भूमि पूजन किया था। अब निर्माण कार्य ने तेजी पकड़ ली है। वर्तमान समय में पुल के लिए कोठियों की ढलाई का काम चल रहा है। पीडब्ल्यूडी निर्माणखंड के एक्सईएन सुबोध कुमार ने बताया कि निर्माण कार्य तेजी से कराया जा रहा है। एक साल में पुल निर्माण कराकर ग्रामीणों को आवागमन में सहूलियत देने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन


पूरी की जा रही रोशनाबाद में पुल निर्माण की टेंडर प्रक्रिया

बांगरमऊ तहसील क्षेत्र के ब्योलीइस्लामाबाद, फत्तेपुर, गुल्हरिया, धुरंधरखेड़ा, रहीमपुर, साभरखेड़ा, विश्रामखेड़ा, नदौली, भाऊखेड़ा, पंचमखेड़ा, जटपुर बेल्थरा, भिक्खनपुर गोपालपुर, हरईपुर, गोवापट्टी, हादीदादपुर, महोलिया, चहोलिया, चकहनुमान, अटवा वैक आदि गांवों के लोगों का हरदोई जनपद के बेहसार, गौरी, गंगूखेड़ा, हसनापुर, निकसुआ, सफियापुर, सिंधवल, मलिहाबाद, नेवादा, गौसगंज, तेरवा आदि गांवों में आना जाना होता है। सई नदी के दोनों ओर तलहटी में बसे गांवों में आने जाने में लिए लोगों को पुल न होने से नाव का सहारा लेना पड़ता है। सामान्य दिनों में नाव वाला 10 से 15 रुपये प्रति ग्रामीण एक बार का आवागमन कराने पर किराया लेता है। नदी की धार चौड़ी होने पर 20 से 30 रुपये का किराया वसूलता है। अमर उजाला ने दिसंबर माह में पक्के पुल के लिए लंबी मुहिम चलाई थी। जिस पर पीडब्ल्यूडी ने रोशनाबाद में 55 मीटर लंबे पुल के लिए करीब 4.71 करोड़ का प्रस्ताव भेजा था। अप्रैल में शासन ने पुल निर्माण शुरू कराने के लिए तीन करोड़ रुपये जारी भी कर दिए थे। इसी बीच चुनावी आचार संहिता का रोड़ा लग गया था। निकाय चुनाव संपन्न होने के बाद पीडब्ल्यूडी ने सई नदी पर पुल, पहुंच मार्ग, अतिरिक्त पहुंच मार्ग निर्माण के लिए टेंडर निकाला। अधिकारियों के मुताबिक, टेंडर प्रक्रिया जल्द पूरी करके पुल निर्माण शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें