फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

21 जुलाई को ऑनलाइन रोजगार मेले का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि कार्यालय में 21 जुलाई 2020 को ऑनलाइन रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस मेले में दस कंपनियों द्वारा कुल 1391 पदों के लिए अभ्यर्थियों का दूरभाष/वीडियो काल के माध्यम से साक्षात्कार कर रोजगार दिया जाएगा।
विज्ञापन

18 से 32 साल के हाईस्कूल व स्नातक पास युवाओं और प्रवासियों के लिए रोजगार के अवसर हैं। चयनित युवाओें को 8500 से 12 हजार रुपये प्रतिमाह दिए जाएंगे। इस मेले में अभी तक कल्याण सोलर पावर, शिवशक्ति बॉयोटेक्नोलॉजी प्रा.लि., पुखराज हेल्थ केयर प्रा.लि., आरकटिक इंस्टीट्यूट, एक्सजेंट एक्वा प्रा.लि., एलआईसी रतनलाल नगर, न्यू यूनीकेयर सल्यूशन, मगध एग्रोटेक, स्क्रापिक्स इंडिया, एक्यूपल्स हेल्थ केयर सर्विस आदि कंपनियां शामिल हो रही हैं। इच्छुक अभ्यर्थी विभाग के पोर्टल में पंजीकरण करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें