फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित की मौत के बाद जैतीपुर में पसरा सन्नाटा,एसडीएम ने समझाया सोशल डिस्टेंसिंग के लाभ

विज्ञापन
जैतीपुर में होम क्वारंटीन किये लोगों की जानकारी लेते नोडल अधिकारी अनिल कुमार सिंह। - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
कानपुर हैलट में बुधवार रात हुई जैतीपुर गांव निवासी कोरोना संक्रमित प्रवासी युवक की मौत के बाद गांव में सन्नाटा है। हॉटस्पॉट घोषित होने के बाद ग्रामीणों ने बीमारी को गंभीरता से लिया है। लोग अपने घरों में ही रह रहे हैं। सुबह लोगों ने दूध, सब्जी व अन्य आवश्यक सामग्री की खरीदारी की। एसडीएम ने ग्रामीणों को आपसी दूरी बनाने के लाभ समझाए।
विज्ञापन

जैतीपुर गांव निवासी प्रवासी श्रमिक अरविंद की कानपुर हैलट में बुधवार रात को मौत हो गई थी। उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। कोरोना संक्रमण से मौत होने की जिले की पहली घटना से लोगों में दहशत है।
प्रशासन ने गुरुवार सुबह ही गांव के एक किमी क्षेत्र को हॉटस्पॉट चिह्नित कर सील कर दिया था। जबकि मृतक के परिवार के 9 सदस्यों सहित 18 लोगों को अब तक सरस्वती मेडिकल कॉलेज में आइसोलेट कराया जा चुका है।
विज्ञापन

आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति के लिए प्रशासन ने सब्जी, दूध, राशन व दवा के लिए 4 पास जारी किए हैं। शुक्रवार सुबह लोगों ने जरूरी सामग्री की खरीदारी की और इसके बाद अपने घरों में चल गए। लोग परिवार सहित घरों में ही रह रहे हैं।
पुलिस टीम ने गांव में भ्रमण कर बेवजह घर से बाहर निकले लोगों को हिदायत देकर घर भेजती रही। एसडीएम प्रदीप वर्मा व सीओ कृपाशंकर गांव पहुंचे और गांव में घूम कर लाउडस्पीकर से लोगों को संक्रमण से बचाव के उपाय व आपसी दूरी के लाभ की जानकारी देते हुए घरों में ही रहने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें