फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: पानी भरे टब में गिरी डेढ़ साल की बच्ची, डूबकर मौत

विज्ञापन
आराध्या (फाइल फोटो) - फोटो : मेडिकल कॉलेज में रोती बिलखती जितेंद्र की पत्नी नेहा को संभालते परिजन।
विज्ञापन
बांगरमऊ। घर में खेलने के दौरान डेढ़ साल की बच्ची पानी भरे टब में गिर गई। काफी देर बाद परिजनों की नजर पड़ी तो उसे निकाला और अस्पताल लेकर पहुंचे, वहां मृत घोषित कर दिया गया। नगर के पन्नी टोला निवासी किसान नीरज की डेढ़ साल की बेटी आराध्या बुधवार शाम घर में खेल रही थी। खेलते हुए वह अचानक घर के स्नानगृह में पहुंच गई और पानी भरे टब में गिर गई। कुछ देर बाद मां रेखा को बेटी नजर नहीं आई। इधर-उधर तलाश की तो वह पानी के टब में मिली। परिजनों ने आनन फानन उसे निकाला और सीएचसी लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। बेटी की मौत से मां रेखा व अन्य परिजन बेहाल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें