फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की जयंती पर बांटी साड़ियां

Sun, 09 Aug 2015 11:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
पाटन (उन्नाव)। बैसवारा की धरती पर जन्मे साहित्यिक सपूत व स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित शिवाधार मिश्र की जयंती पर बैसवारा कल्याण समिति की ओर से हुलासीखेड़ा में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं को साड़ियां बांटी गईं। उनका जन्म बिहार स्थित गांव हुलासीखेड़ा में 9 अगस्त 1921 को हुआ था। वह देश की स्वतंत्रता के लिए कई बार जेल गए। उन्होंने जीवन वंशी, अवधूत और अशरफ जैसी पुस्तकों की भी रचना की है।
विज्ञापन


विधायक कुलदीप सिंह सेंगर ने कहा कि सेनानियों के लिए जो किया जाए वो कम है। विधान परिषद सदस्य अरुण पाठक ने कहा कि हम सबको अपने इन पूर्वजों से प्रेरणा लेनी चाहिए और समय-समय पर इस प्रकार के आयोजन होने चाहिए। पूर्व सांसद देवीबक्स सिंह ने कहा कि श्री मिश्र समाज को दिशा देने का काम किया। न्यायधीश डॉ. आरएन सिंह ने कहा कि श्री मिश्र हमेशा हम सभी के प्रेरणाश्रोत रहेंगे।

हमारी सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी जब उनके बताए रास्ते पर चलें। बैसवारा कल्याण समिति के मुन्ना सिंह अवधूत एवं हरिओम सिंह ने समिति की आगामी योजनाओं के बारे में बताया। कवि ओमप्रकाश सिंह, रामेश्वर द्विवेदी, प्रखर सिंह, कुंजबिहारी यादव, सतीश सिंह आदि ने कविता पाठ कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन


इस मौके पर बैसवारा कल्याण समिति ने 121 महिलाओं को साड़ी प्रदान की। अध्यक्षता डॉ. गणेश नारायण शुक्ला व संचालन राकेश सिंह ने किया। इस अवसर पर महिरध्वज सिंह, कमाल बहादुर सिंह, बैजनाथ सिंह, दिनेश दीक्षित, योगेश बाजपेई, राजेंद्र सिंह, कमल बहादुर सिंह, वीरेंद्र मिश्रा, विशाल सिंह, विनोद लोधी, अशोक कुमार मिश्रा, केपी वर्मा व गौरी शंकर सिंह आदि रहे। ग्राम प्रधान समर बहादुर सिंह ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें