फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: दिवाली पर एसपी ने वृद्धाश्रम जाकर भेंट किए उपहार

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर चौरासी। दिवाली पर्व पर पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह अपने परिवार के साथ तकिया निगोही स्थित वृद्धाश्रम पहुंचें। उन्होंने वहां वरिष्ठ नागरिकों के साथ दिवाली मनाई। पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह ने अपनी पत्नी नीतू सिंह के साथ बुजुर्गों का हाल-चाल जाना। उन्होंने उनके स्वास्थ्य, रहन-सहन और आवश्यकताओं की जानकारी ली। पुलिस अधीक्षक ने सभी वरिष्ठ नागरिकों को दिवाली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उनके स्वस्थ, सुखी और दीर्घायु जीवन की कामना की। वृद्धजनों को सॉल, मिठाइयां, दीपक और मोमबत्तियां भेंट की गईं। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि बुजुर्गों का अनुभव और आशीर्वाद हमारी सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने बुजुर्गों के प्रति सम्मान और देखभाल को सामाजिक जिम्मेदारी बताया। इस दौरान सीओ बांगरमऊ हर्ष मोदी और अन्य पुलिस कर्मी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें