फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: सड़क हादसे में वृद्ध की मौत, बेटा व पौत्र घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बीघापुर। तेज रफ्तार डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार वृद्ध किसान की मौत हो गई, जबकि बेटा और पौत्र घायल हो गए। बाइक सवार एक शादी में शामिल होने जा रहे हे।
विज्ञापन

बीघापुर कोतवाली के सराय पंसरिया गांव निवासी कुलदीप सविता (35), पिता गंगानारायण (65) और पांच साल के बेटे मुन्ना को लेकर बाइक से कोतवाली क्षेत्र के ही तेवरिया गांव एक वैवाहिक कार्यक्रम में जा रहे थे। रात करीब आठ बजे बीघापुर-भैंसई कोयल मार्ग पर तेज डीसीएम ने पीछे से टक्कर मार दी।
इससे बाइक सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और हादसे की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे एसआई लक्ष्मण प्रसाद पांडेय ने तीनों को सौ शैया अस्पताल भेजा, जहां गंगानारायण को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

हादसे के बाद चालक डीसीएम छोड़कर भाग गया। लोगों ने बताया कि हादसे के वक्त डीसीएम की रफ्तार काफी तेज थी। बाइक सवार सड़क किनारे थे फिर भी डीसीएम चालक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन

उप निरीक्षक ने बताया कि डीसीएम को कब्जे में लिया गया है। उसका चालक और मालिक का पता लगाया जा रहा है। परिजनों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें