फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओएचई लाइन पर गिरा पेड़, दो दर्जन ट्रेनें लेट

Wed, 29 Apr 2015 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। अमौसी- मानक नगर के बीच मंगलवार सुबह पेड़ टूटकर ओएचई लाइन पर गिर जाने से आपूर्ति ठप हो गई। इस रूट पर जो ट्रेन जहां थी उसे वहीं रोक दी गईं। सुबह करीब सात बजे बाधित हुआ यातायात दोपहर दो बजे के बाद सामान्य हो सका। लगभग साढ़े छह घंटे ट्रेनों का संचालन ठप रहा। इस दौरान यात्रियों के अतिरिक्त बच्चों के लिए खाने पीने के लिए कठिनाइयों को सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


हालांकि सुबह करीब दस बजे डाउन लाइन (कानपुर से लखनऊ) को सामान्य करके धीमी गति से डीजल इंजन की गाड़ियां गुजारी गईं। ओएचई लाइन टूटने से दो दर्जन से भी ज्यादा ट्रेनें लेट हो गईं। यात्रियों ने रोडवेज बसों का सहारा लिया, लेकिन वह भी फुल हो जाने से उन्हें समस्याओं का सामना करना पड़ा। उन्नाव में सरकारी कार्यालयों में दोपहर बारह बजे तक अधिकारी और कर्मचारी नदारद रहे।

लाइन बाधित होने से उन्नाव रेलवे स्टेशन पर पुष्पक एक्सप्रेस व लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस करीब ढाई घंटे तक खड़ी रहीं। वहीं, मगरवारा, अजगैन, कुसुंभी, जैतीपुर, शुक्लागंज और सोनिक स्टेशनों पर भी ट्रेनें खड़ी रहीं। काफी देर तक ट्रेनों का संचालन शुरू न होने पर यात्रियों ने ट्रेन से उतरकर कारण जानने का प्रयास किया जिसे लेकर उन्नाव स्टेशन पर यात्रियों ने हंगामा भी किया।
विज्ञापन


हालांकि जीआरपी ने पहुंचकर शांत कराया। करीब दस बजे उन्नाव से लखनऊ की ओर डीजल ट्रेनों का संचालन शुरू हुआ। वहीं अप और डाउन लाइनों पर दो बजे इलेक्ट्रिक ट्रेनों का संचालन शुरू हो सका। प्रभारी स्टेशन अधीक्षक सुभाष चंद्र ने बताया लखनऊ क्षेत्र में ओएचई लाइन पर पेड़ गिरने के कारण ट्रैक बाधित हुआ था। दोपहर करीब दो बजे से ट्रेनों का संचालन शुरू हो गया है।

शुक्लागंज संवाददाता के अनुसार, गंगाघाट स्टेशन से गुजरने वाली राप्तीसागर, चित्रकूट जबलपुर, पुष्पक, टाटा छपरा, आगरा कैंट, अनवरगंज इंटरसिटी, प्रतापगढ़ इंटरीसिटी एक्सप्रेस, एलकेएम पैसेंजर समेत करीब एक दर्जन से अधिक ट्र्रेनों का रेलवे स्टेशन पर पांच से दस मिनट का ठहराव रहा। रेल सूत्रों के अनुसार तकनीकी खराबी को सही करने में करीब एक घंटे लगे दोपहर करीब दो बजे के बाद ट्रेनों की चाल सुधरी और रेल यातायात सामान्य हुआ।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें