फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वित्तमंत्री की सद् बुद्धि के लिए किया यज्ञ

Mon, 14 May 2018 05:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/उन्नाव
विज्ञापन
यज्ञ में आहुति देकर मांगी वित्तमंत्री के लिए सद् बुद्धि। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सर्राफा व्यापार मंडल ने केंद्र सरकार की ओर से सोने-चांदी के आभूषणों पर एक प्रतिशत उत्पाद कर लगाने का विरोध किया। इसके लिए व्यापारियों ने राधा कृष्णन मंदिर में वित्तमंत्री अरुण जेटली के लिए सद् बुद्धि यज्ञ किया।

विज्ञापन



यज्ञ में शामिल हुए सपा विधायक उदयराज यादव ने कहा कि केंद्र सरकार काला धन लाने में तो नाकामयाब हो रही है। अब वह सर्राफा व्यापारियों से कर वसूल कर उनके ऊपर अतिरिक्त बोझ डालने का काम कर रही है। कहा कि यह यज्ञ इसलिए किया जा रहा है कि जिससे वित्त मंत्री को सद् बुद्धि आए और वह इस निर्णय पर गौर करें।


यज्ञ में अंशुल द्विवेदी, सागर गुप्ता, व्यापार मंडल अध्यक्ष लालता तिवारी, उमेश द्विवेदी, श्याम कुमार वर्मा, मनोज गुप्ता, पवन कसेरा, शिवम द्विवेदी, शैलेश द्विवेदी, विवेक गुप्ता, संजय सोनी, लवी गुप्ता, जीतू सोनी, अजय गुप्ता, रोहित सोनी, जगतपाल सिंह, प्रकाश गुप्ता, लव, छोटू, सूरज भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें