फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: सामूहिक दुष्कर्म के बाद छात्रा की हत्या में दोनों आरोपियों पर एनएसए

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सफीपुर (उन्नाव)। महिला सुरक्षा का मुद्दा उछलने के बाद पुलिस ने ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई शुरू की है। पांच महीने पहले छात्रा को घर से बुलाकर सामूहिक दुष्कर्म करने और उसके बाद कार से कुचलकर हत्या करने वाले दो नामजद आरोपियों पर एनएसए लगाया गया है।
सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी 14 साल की कक्षा नौ की छात्रा को परियर निवासी पिंटू रावत ने 22 फरवरी 2023 की रात 11 बजे मिलने के लिए बुलाया था। इस दौरान उसके साथ औरास थानाक्षेत्र के गांव गलरापुर निवासी उसका दोस्त रोहित रावत भी था। दोनों ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान किशोरी के फोन पर लगातार घर से फोन आने लगा तो राज खुलने के डर से आरोपियों ने अपनी ही कार से किशोरी की कुचलकर हत्या कर दी थी। कुवैत में रहने वाले किशोरी के पिता के आने के बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की तो हकीकत समाने आई। 26 फरवरी को पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
विज्ञापन

यह घटना क्षेत्र में कई दिनों तक चर्चा का विषय भी बनी थी। यह दोनों आरोपी जमानत की फिराक में लगे थे। दोनों आरोपियों के बाहर आने के बाद समाज में डर फिर से फैले इसको लेकर कोतवाल ने डीएम और एसपी से दोनों के खिलाफ एनएसए लगाने के लिए अनुमति मांगी थी। अनुमति मिलने के बाद पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनएसए (राष्ट्रीय सुरक्षा कानून) भी लगाया है।
विज्ञापन

सफीपुर सीओ ऋषिकांत शुक्ला ने बताया कि दोनों ने जघन्य घटना की थी। गंभीर अपराध करने से दोनों के खिलाफ एनएसए की कार्रवाई की गई है। दोनों आरोपी लगातार जमानत का प्रयास कर रहे थे। एनएसए लगने के बाद जमानत भी आसानी से नहीं मिलेगी। सीओ ने बताया कि ऐसा करने की सोचने वालों में भी इससे दहशत व्याप्त होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें