फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव: सफीपुर सीएचसी में प्रत्येक गुरुवार को होगा अल्ट्रासाउंड

विज्ञापन
विज्ञापन
सफीपुर। मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। सीएचसी में अब हर गुरुवार को अल्ट्रासाउंड की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में साल 2020 तक डॉ. ललित कुमार प्रभारी थे। रेडियोलॉजिस्ट होने से वह मरीजों का अल्ट्रासाउंड भी कर देते थे। उसी साल उनका प्रमोशन डिप्टी सीएमओ पद पर हो गया और उन्हें सीएमओ कार्यालय में नियुक्ति लेनी पड़ी। उसके बाद से स्वास्थ्य केंद्र आने वाले मरीजों का अल्ट्रासाउंड नहीं हो पा रहा था।
विज्ञापन

मरीजों की दिक्कत को देखते हुए समाजसेवी नागेंद्र सिंह सेंगर ने अल्ट्रासाउंड सुविधा शुरू करने के लिए दो माह पहले सीएमओ को पत्र लिखा था। सीएमओ ने मरीजों की सुविधा के लिए अब हर गुरुवार को अल्ट्रासाउंड के लिए डिप्टी सीएमओ डॉ. ललित कुमार की ड्यूटी लगाई है। सीएमओ ने बताया कि इसी सप्ताह से ये सुविधा मिलने लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें