फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब जनपद में सप्ताह में तीन दिन रहेगी बंदी

विज्ञापन
कलक्ट्रेट में व्यापारियों के साथ बैठक करते डीएम रवींद्र कुमार व मौजूद सदर विधायक पंकज गुप्ता। - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। कोरोना के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए जिला प्रशासन और व्यापारियों के बीच सप्ताह में तीन दिन बाजार बंद करने की सहमति बनी है। अगले सप्ताह से तीन दिन सभी बाजार व दुकानें बंद रहेंगी। वहीं बाजार बंद करने के समय में भी परिवर्तन किया गया है।
विज्ञापन

कोविड-19 के संक्रमण को रोकने के लिए कलक्ट्रेट कक्ष में विधायक, अधिकारियों, व्यापार मंडल के अध्यक्ष व प्रतिनिधियों की बैठक हुई। जिसमें रोजाना काफी अधिक संख्या में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने पर चिंता व्यक्त की। इस बात पर सहमति बनी कि लोगों का आवागमन सीमित किया जाए तो कोरोना को कुछ नियंत्रित किया जा सकता है। इसपर हुए अगले सप्ताह से पूरे जिले में शुक्रवार, शनिवार व रविवार को बाजार व दुकानें बंद रखने पर सभी ने सहमति जताई। साथ ही अन्य दिनों में बाजार खुलने का समय भी बदला गया। सोमवार से गुरुवार तक सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक ही बाजार खुलेंगे। दुकानदारों को निर्देश जारी किए गए हैं कि वह अपनी दुकान के सामने बैरिकेडिंग लगाएं। जिससे दुकानदारों व ग्राहकों के बीच पर्याप्त दूरी रहे।
डीएम रवींद्र कुमार ने बताया कि सप्ताह में पहले से ही दो दिन बंदी शासन द्वारा निर्धारित है। व्यापारियों के बीच बातचीत में सर्वसम्मति से जिले में तीन दिन सभी बाजार व दुकानें बंद रखने पर सहमति बनी है। अब शुक्रवार, शनिवार व रविवार को बाजार पूरी तरह से बंद रहेंगे। इन तीनों दि सब्जी मंडी स्थायी रूप से एक जगह नहीं लगाई जाएगी। नियमों का जो भी पालन नहीं करेगा तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में विधायक सदर पंकज गुप्ता, एसपी रोहन पी कनय, एडीएम राकेश कुमार, व्यापार मंडल अध्यक्ष रजनीकांत श्रीवास्तव, सीएमओ डा. आशुतोष कुमार, सीडीओ राजेश कुमार प्रजापति व नगर पालिका ईओ रामपूजन श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें