फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब अनुदेशकों को भी प्रेरणाएप से जोड़ने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। परिषदीय स्कूलों में तैनात शिक्षकों की ऑनलाइन हाजिरी के बाद अब अनुदेशकों को भी प्रेरणाएप से जोड़ने के निर्देश दिए गए हैं। राज्य परियोजना निदेशक का आदेश आने के बाद अनुदेशकों के नाम पोर्टल पर फीडिंग कराने का काम शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

जिले के 832 उच्च प्राथमिक स्कूलों में जिनमें 100 छात्र संख्या हैं वहां विषयवार पांच अनुदेशकों की तैनाती है। इस समय करीब 559 अनुदेशकों स्कूलाें में पढ़ा रहे हैं। अनुदेशक रोजाना स्कूल पहुंचे और छात्रों को अच्छी शिक्ष दें इसलिए उनकी उपस्थिति अनिवार्य करने के लिए उन्हें प्रेरणा एप से जोड़ा जा रहा है। अभी तक कई अनुदेशकों ने मल्टीमीडिया मोबाइल न होने की बात कहकर बचने का प्रयास कर रहे थे लेकिन अब महानिदेशक शिक्षा व राज्य परियोजना निदेशक विजय किरन आनंद ने इनकी उपस्थिति ऑनलाइन करने के आदेश दे दिए हैं। शिक्षा महानिदेशक का आदेश आने के बाद बीएसए कार्यालय में अनुदेशकों की फीडिंग का काम शुरू कर दिया गया है। बीईओ मुख्यालय अजीत निगम ने बताया कि वीडियो कांफ्रेंसिंग में निर्देश दिए गए थे। फीडिंग का काम शुरू करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें