फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: एक्सप्रेसवे के लिए अब खोद डाली नहर पटरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अचलगंज। एक्सप्रेसवे के लिए नहर पटरी की मिट्टी तक को खोद डाला गया। कानपुर लखनऊ एक्सप्रेसवे का काम जोरों पर है। जिसके लिए मिट्टी आपूर्ति कर रहे ठेकेदार मनमानी पर उतारू हैं। एक ओर जहां शारदा नहर की मुख्य ब्रांच कोकई को पाटकर डंपर निकालने के लिए जगह बनी ली है। वहीं दूसरी तरफ मुगलपुर माइनर की पटरी खोद दी है।
विज्ञापन

ताजपुर नौबस्ता निवासी संजय शुक्ल ने खनन अधिकारी को शिकायतीपत्र दिया। बताया कि कोरारी स्थित गाटा संख्या 3572 में आम की बाग है। उसके बगल में स्थित के खेत में बिना अनुमति 15 फिट गहरा खनन किया गया है। जिससे बाग की मेड़ पर खड़े आम के पेड़ क्षतिग्रस्त हो गए हैंं। लेखपाल सर्वेश के अनुसार, कोरारी ग्रामसभा में खनन का कोई परमिट नहीं है।
वहीं नहर व माइनर की पटरी खोदने की शिकायत पर नहर विभाग के जिलेदार बृजेश कुमार ने जांच की। उन्होंने बताया कि शिकायत की जांच करने गए थे। खनन करने वालों ने शारदा नहर व मुगलपुर माइनर समेत छह स्थानों पर क्षतिग्रस्त किया है। जहां खनन हुआ है, वहां बीच माइनर से दोनों ओर बीस बीस फिट की नहर पटरी है। रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक्सईएन नहर शारदा शैलेश कुमार ने बताया कि पीएनसी को भी नोटिस दी गई है। जवाब मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें