उन्नाव। रजिस्ट्रेशन, प्रशिक्षित स्टॉफ और डॉक्टर न मिलने पर एसीएमओ ने तीन नर्सिंगहोम संचालकों को नोटिस देकर बंद करने का निर्देश दिया है। उन्होंने संचालकों को तीन दिन में कागजात प्रस्तुत करने के भी निर्देश दिए हैं।
सीएमओ के निर्देश पर बुधवार को एसीएमओ डॉ. नरेंद्र सिंह शहर के पीडी नगर स्थित वसुंधरा मेडिकल सेंटर पहुंचे। संचालक, नर्सिंगहोम का रजिस्ट्रेशन व कागजात नहीं दिखा सके। यहां कोई भी डॉक्टर भी नहीं मिला। अनियमितता मिलने पर एसीएमओ नर्सिंगहोम को बंद करने का निर्देश दिया। इसके बाद उन्होंने उन्नाव सिटी हॉस्पिटल और द्वारिका हॉस्पिटल का निरीक्षण किया। यहां वही स्थिति रही। नर्सिंगहोम में कई मरीज भर्ती मिले।
एसीएमओ ने मरीजों को जिला अस्पताल में भर्ती कराने के बाद हॉस्पिटल बंद करने के निर्देश दिए। एसीएमओ ने बताया कि प्रशिक्षित स्टॉफ, डॉक्टर और रजिस्ट्रेशन भी नहीं मिला। नोटिस देकर तीन दिन में कागज दिखाने के निर्देश दिए हैं। तब तक अस्पताल को बंद रखने के लिए कहा गया है।