फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना सूचना गायब उर्दू शिक्षिका को नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय हसनगंज में तैनात उर्दू शिक्षिका के बिना सूचना अनुपस्थित रहने पर कारण बताओ नोटिस भेजा गया है। तीन दिन में जवाब न देने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

हसनगंज के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में निकहत हाशमी पार्ट टाइम उर्दू शिक्षिका के पद पर तैनात हैं। 10 अगस्त से वह लगातार स्कूल नहीं आ रही हैं। इसकी कोई सूचना भी उन्होंने नहीं दी है। स्कूल की वार्डन से जानकारी ली गई तो बताया गया कि वह मानसिक तनाव में हैं। जिसका इलाज चल रहा है। इस पर शिक्षिका से चिकित्सीय प्रमाणपत्र उपलब्ध कराने को कहा गया। लेकिन वह आज तक नहीं आईं। जिस पर उन्हें नोटिस जारी कर तीन दिन के अंदर उपस्थित होने के निर्देश बीएसए ने दिए हैं।
बीएसए प्रदीप कुमार पांडेय ने बताया कि कस्तूरबा स्कूलों में तैनात कर्मचारियों की ईपीएफ कटौती किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। 13 बा स्कूलों में तैनात सभी कर्मचारियों ने ईपीएफ कटवा भी लिया है। लेकिन शिक्षिका निकहत हाशमी ने विभागीय आदेशों की अवहेलना की है। जिस पर उन्हें नोटिस जारी कर तीन दिन में उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं। इसकी सूचना भी शिक्षा महानिदेशक को भेजी जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें