फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार खंड विकास अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। कोरोना महामारी से बचाव और उसकी रोकथाम को लेकर सौंपे गए कार्यों में हीलाहवाली पर चार खंड विकास अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी की गई है। जिनको नोटिस जारी की गई है उनमें प्रभारी खंड विकास अधिकारी सिकंदरपुर करन राजेश कुमार झा पर ग्राम पंचायत घोघी रौतापुर में बनाए गए क्वारंटीन सेंटर में रह रहे लोगों की निगरानी न करने का आरोप है।
विज्ञापन

ब्लाक में अनुपस्थित मिलने पर बीडीओ सरोसी साधना दीक्षित, मियागंज के राजीव कुमार सिंह व चंद्रशेखर से 7 अप्रैल की बैठक में गायब रहने पर सीडीओ डा. राजेश कुमार प्रजापति से जवाब मांगा गया है। इसके अलावा हसनगंज के पंचायत सचिव प्रेम सिंह, औरास की सीमा कश्यप, असोहा के पवन कुमार मौर्य व जगन्नाथ मिश्रा को मध्यावधि प्रतिकूल प्रविष्टि देने के साथ वेतन वृद्धि रोक दी गई है। इसके अलावा हिलौली के कंप्यूटर आपरेटर रत्नेश श्रीवास्तव का अप्रैल का मानदेय और गलत सूचना देने पर पुरवा के प्रभारी एडीओ पंचायत अशोक भारतीय को विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि व वार्षिक वेतन वृद्धि भी स्थायी रुप से रोक दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें